आई.यू.आई प्रक्रिया क्या है और यह इलाज किसे करवाना चाहिए?
आईयूआई एक आसान और सस्ता इलाज है। इसमें पुरुष के वीर्य को लैब में साफ करके अच्छे शुक्राणुओं को चुना जाता है। फिर सही समय पर (जब अंडा तैयार हो) सीधे बच्चेदानी में डाल दिया जाता है।
किसके लिए अच्छा है:
बिना कारण बांझपन
पुरुष में हल्की शुक्राणु कमी (>5-10 मिलियन/ml)
अंडे न बनने की समस्या (PCOS)
संभोग में परेशानी
सफलता: हर साइकिल में 10-18%। नलियां साफ होनी चाहिए। प्रक्रिया के बाद सामान्य काम करें, 15 दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट।